Breaking News

अंबिकापुर@कीटनाशक सेवन से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,24 मार्च 2024 (घटती-घटना)। रामनगर पतरापारा में एक युवक ने 20 मार्च को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राय सिंह पिता शिवनारायण गोड़ उम्र 35 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर पतरापारा का रहने वाला था। वह 20 मार्च को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply