अम्बिकापुर,23 मार्च 2024 (घटती-घटना)। बगीचा थाना क्षेत्र में 2 साल का बच्चा शनिवार की सुबह बपने घर में खेल रहा था। तभी घर का दरवाजा उखडक¸र उसके ऊपर गिर गया। इससे मासूम बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निलेश पिता गोपाल राम उम्र 2 वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मासूम बच्चा शनिवार की सुबह घर में खेल रहा था। वहंी घर में नया दरवाजा फिट गया गया था। संभवत: सही से फिट नहीं होने के कारण खेल रहे बच्चे के ऊपर गिर गया। इसेस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur