Breaking News

अम्बिकापुर,@बीच बचाव करने गई वृद्ध मां को बेटे ने डंडे से सिर पर मारा,इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर,23 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरा दर्रिपारा निवासी एक युवक 14 मार्च की रात को पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। बीच बचाव करने पहुंची वृद्ध मां पर युवक ने डंडे से सिर पर मार दिया था। इससे वृद्धा गंभीरा रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोतो बाई उर्फ मंती पति कमल उम्र 80 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा की रहने वाली थी। 14 मार्च को शराब के नशे में इसका बेटा रामकुमार अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बेटा-बहू के बीच विवाद होता देख मां बीच बचाव करने लगी। इस दौरान गुस्से में बेटा ने वृद्धा मां के सिर पर डंडे से मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकाुपर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply