अंबिकापुर,22 मार्च 2024 (घटती-घटना)। डेढ़ वर्ष में रुपए दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी किए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार संजय दास पिता मनोहर दास मेंड्राकला का रहने वाला है। वह मणिपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मेरे मामा के लडक¸ा मनु दास को कवर्धा निवासी नारायण साहू, सुरेश सिन्हा एवं योगदा साहू एक्सपर्ट कंपनी का स्टाफ बताकर डेढ़ वर्ष में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर वर्ष 2022 में 1 लाख 65 हजार रुपए ठगी कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश सिन्हा उम्र 40 वर्ष निवासी सेमरिया अंबेडकर चौक नरदहा रायपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पूर्व में नारायण साहू व योगदा साहू गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur