– संवाददाता –
अंबिकापुर,21 मार्च 2024(घटती-घटना)। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व सीरप बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे स्कूटी सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
मणिपुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति स्कूटी में नशीले इंजेक्शन व सीरप रखकर बिक्री करने के लिए ग्रहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लेकर स्कूटी की तलाशी ली तो 7 नग नशीले इंजेक्शन व 7 नग सीरप पाया किया। पुलिस ने स्कूटी सहित नशीले इंजेक्शन व सीरप को जत कर आरोपी दर्रीपारा निवासी पप्पू साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur