लखनपुर, 19 मार्च 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 मार्च दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11ः30 बजे माजा जंगल में पण्डो युवक का फांसी के फंदे में में झूलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस सहित मृतक युवक के परिजनो को दी है। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपूर्द कर मामले की जांच की जा रही है।मृतक युवक शंकर पिता कुमार साय पण्डो उम्र 26वर्ष ग्राम लोसगी थाना लखनपुर निवासी सोमवार को रात लगभग 9:00 बजे खाना पीना खाकर अपने कमरे में सो गया। 18 मार्च की सुबह 11बजे के युवक का माजा जंगल के सराई पेड़ में फांसी के फंदे झूलता हुआ शव मिला। लखनपुर पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक दो-तीन दिनों से रात में युवक के द्वारा घर में हल्ला गुल्ला मचाया जा रहा था। सोमवार की रात 9ः00 बजे से मंगलवार की सुबह 11ः00 के बीच युवक ने माजा जंगल में लूंगी का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। तथा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur