Breaking News

अंबिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों का चयन गेट स्कोर आल इंडिया के लिए

Share

अंबिकापुर, 19 मार्च 2024 (घटती-घटना)। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर के पांच छात्रों का चयन गेट स्कोर आल इंडिया के लिए किया गया है। संस्था के अमित कुमार साहू ने जीएटीई 2024 में 250, अनुभव दविवेदी ने 329, राहुल कुमार केशरी ने 724, निखिलेश्वर सिंह ने 1011 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। इस रैंक पर उन्हें शीर्ष के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलने की संभावना है। अभिनव कुमार जिनका रैंक 1092 है, उन्हें भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलने की संभावना है। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने उक्त छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करत हुए बधाई दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply