अंबिकापुर, 19 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा सडक¸ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत् दो दिवस में यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् भी सख्ती से कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 5500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 39 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 11700 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 57 प्रकरण दर्ज कर कुल 69700 रुपए रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत् यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 107 वाहन चालकों पर 86900 रुपए रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है। सरगुजा पुलिस द्वारा सडक¸ सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है, कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित रखे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur