अंबिकापुर, 19 मार्च 2024 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुष्पलता नामक महिला रोपाखार के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कजे से 660 ग्राम गांजा जत किया है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur