अंबिकापुर, 19 मार्च 2024 (घटती-घटना)।बेमौसम बारिश ने किसानों का कमर तोड़ दिया है। रूक रूककर पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। बारिश होने से किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर में मंगलवार को 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 34 से गिरकर 24 डिग्री पहुंच गया है। इससे मौसम शुष्क हो चुका है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उारी छाीसगढ़ में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। इसका प्रभाव के कारण तीन दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद पुन: देर शाम तक बेंदा बांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले तीन दिनों के अंदर अंबिकापुर में 31 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि पश्मिी विपक्षोभ के प्रभाव से उारी छाीसगढ़ में निम्न एवं मध्य स्तरीय बादलों की उपस्थित बनी हुई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवात की सक्रियता से पर्याप्त नमी का प्रवेश होने के कारण अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक नया पिश्चमी विक्षोभ अफगानिस्तान के निकट सक्रिय है। जिसका प्रभाव अगले 3-4 दिनों में देखा जा सकता है। लगातार बारिश होने से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। बारिश के कारण सçजयों, तिलहन व दलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण फल व फूल में कीड़े लग जाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur