अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रौनियार समाज की महिलाएं हुई एकजुट
अंबिकापुर,18 मार्च 2024 (घटती-घटना)। रौनियार समाज की महिलाओं द्वारा फील आनंदम पैलेस में हर्षोल्लास के साथ अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया। समाज की वरिष्ठ सदस्य कंचन गुप्ता व नीलू गुप्ता इकाई अध्यक्ष अंबिकापुर के नेतृत्व कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रेणु गुप्ता, सुनैना गुप्ता, कांति गुप्ता, गायत्री गुप्ता उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगांव से अमृता, ममता सलका रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें नारी शक्ति पर नृत्य, भाषण ,कविता व भजन की प्रस्तुति महिलाओं ने दी। समाज की महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ-चढ़ का हिस्सा लिया। कंचन गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित कर कहा कि रौनियार महिला समाज को आगे आकर सामजिक कार्यों में हाथ बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं का अस्तित्व उनकी क्षमता पर निर्भर है। महिलाओं को संगठन में मजबूती के साथ काम करना है तभी यह संगठन और मजबूत होगा। रचनात्मक कार्य कर अन्य समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम सभी महिलाएं करें। इस दौरान अमृता, नीलू, प्रिया, रीना, संगीता, पूनम, रेखा, नीना, रचना, ममता एवं खुशी ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिलाएं लाल रंग के परिधान में थीं। मंच संचालन नीलू गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में में सुनीता गुप्ता, रचना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, ममता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, गीता गुप्ता, अनिता गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur