अंबिकापुर,17 मार्च 2024 (घटती-घटना)।.कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवनगर में शनिवार की रात एक महिला हिटर पर गर्म पानी कर रही थी। तभी हिटर से शॉट सर्किट हो गया और घर व दुकान में आग पकड़ ली। इस दौरान महिला भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल से मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार नैमून नीसा पति समसुद्दीन अंसारी उम्र 45 वर्ष सूरजपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवनगर की रहने वाली थी। वह शनिवार की रात को हिटर से गर्म पानी कर रही थी। तभी हिटर शॉट सर्किट हो गया और घर व दुकान में आग लग गई। इस दौरान महिला भी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान देर रात को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur