लोकसभा सरगुजा में पुरूष के उपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 8813 अधिक
अंबिकापुर,17 मार्च 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई है। 16 मार्च की स्थिति में लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में मतदाताओं की कुल संख्या 18,12,901 है, जिसमें 9,02,027 पुरुष, 9,10,840 महिला तथा 34 अन्य मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 2,197 है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6968, दिव्यांग 22659 तथा 1525 सेवा मतदाता हैं। वहीं बात करें महिला मतदाताओं की तो पुरूष मतदाताओं के तुलना में 8813 अधिक हैं। उक्त जानकारी रविवार को प्रेस वर्ता आयोजित कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर संदीपान ने दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सीमा 95 लाख रुपए होगी। निर्वाचन हेतु अभ्यर्थी को एक पृथक बैंक अकाउंट नामांकन दाखिल करने के कम से कम 1 दिन पूर्व खोलना होगा एवं नामांकन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी को इस पृथक बैंक अकाउंट का उल्लेख करना होगा। चुनाव लडऩे वाले सामान्य अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि 25 हजार रूपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12,500 रूपए निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी के साथ केवल चार व्यक्ति रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। चुनाव की घोषणा के दिन से परिणाम की घोषणा तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार-प्रसार बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि छाीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 7 मई एवं मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित है। लोकसभा क्षेत्र सरगुजा के लिए निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सरगुजा होंगे तथा इसके साथ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों हेतु भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। नाम निर्देशन पत्र नियत तिथियों में निर्धारित समय पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 1 सरगुजा हेतु नियत कक्ष न्यायालय कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर सरगुजा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से लेनी होगी अनुमति
इस दौरान बताया गया कि संसदीय क्षेत्र स्तर और जिला स्तर पर मीडिया अधिप्रमाणन और निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति द्वारा विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं निगरानी का कार्य किया जावेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एस.एम.एस. वॉइस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया, वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व कमेटी से राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी अनुमति लेंगे। मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा भ्रामक समाचार, फेक न्यूज की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। पेड न्यूज के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारण पर एमसीएमसी कमेटी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं निर्वाचन संबंधी किसी विज्ञापन, पोस्टर, पर्चे या किसी अन्य अभिलेख पर उसके प्रकाशक एवं प्रिंटर का नाम, पता एवं मुद्रित संख्या छपा होना आवश्यक है।
मतदाताओं की कुल संख्या 18,12,901
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 मार्च की स्थिति में लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में मतदाताओं की कुल संख्या 18,12,901 है, जिसमें 9,02,027 पुरुष, 9,10,840 महिला तथा 34 अन्य मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 2,197 है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6968, दिव्यांग 22659 तथा 1525 सेवा मतदाता हैं। वहीं बात करें महिला मतदाताओं की तो पुरूष मतदाताओं के तुलना में 8813 अधिक हैं।
उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपीएटी की जानकारी
इस दौरान बताया गया कि निर्वाचन हेतु प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर्याप्त संख्या में उपलध हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा में निर्वाचन हेतु कुल 3683 बीयू, 2686 सीयू एवं 3171 वीवीपीएटी उपलध है।
चुनाव संपन्न कराने लगाई जाएगी 15 कंपनियों की बल
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही धारा 144 लागू हो गया है। एक साथ 5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं। वहीं चुनाव संपन्न कराने के लिए 15 कंपनियों के बल की मांग की गई है। विधानसभा चुनाव के लिए भी इतनी ही कंपनियों की मांग की गई थी। वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 37 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। वहीं आचार संहिता को पालन करने के लिए फ्लाइंग स्मर्ड टीम गठित कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur