लखनपुर,16 मार्च 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत में 16 मार्च दिन शनिवार की सुबह 10ः30 बजे अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, सहित पार्षद गणों के उपस्थिति में स्थानीय पुजारी के साथ वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान से 60 लख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 मुक्तिधाम परिसर में पुष्प वाटिका उद्यान 8.70 लाख , वार्ड क्रमांक 6 शिव मंदिर परिसर में पुष्प वाटिका उद्यान विकास कार्य 8.10 लाख, वार्ड क्रमांक 9 मुक्ति धाम में पुष्प वाटिका उद्यान विकास कार्य 2.90 लाख,क्रमांक 9 पखना तालाब के सामने शॉपिंग कंपलेक्स 41.95 लाख रुपए के राशि से निर्माण कार्य नगर पंचायत लखनपुर में होना है। शनिवार को विधायक राजेश अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया है। विधायक राजेश अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू की सराहना करते हुए कहा की लगातार नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा नगर पंचायत में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में पुष्प वाटिका का निर्माण होने से आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। तथा शॉपिंग कंपलेक्स बनने से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। हम सब के सहयोग से लखनपुर नगर हमेशा विकास की ओर अग्रसर रहेगा। तथा पटना तालाब के सामने बनने वाले शॉपिंग कंपलेक्स का विधायक राजेश अग्रवाल ने नामकरण किया शॉपिंग कंपलेक्स अब से शिव शॉपिंग कांप्लेक्स के नाम से जाना जाएगा। भूमि पूजन के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी, इंजीनियरपरदीप एक्का, पार्षद बृजकिशोर पांडे, नरेंद्र पांडेय, गोविंद अग्रवाल, तबरेज खान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, विनेश राम खलखो, चंद्रशेखर चौधरी, रमेश ठाकुर, सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur