अंबिकापुर, 13 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में चिकन, मटन बेचना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी शहर के विभिन्न जगहों पर खुलेआम चिकन- मटन बेचा जा रहा है। इसे लेकर सरगुजा पुलिस व निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। बुधवार को गांधीनगर थाना क्षेत्र में संचालित दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकान संचालकों को चिकन-मटन के दुकानों को मैरिन ड्राइव स्थित मटन बाजार में अपनी दुकानों को लगाने के निर्देश दिए गए। दुबारा दुकान लगाने पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई। सरगुजा पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur