अंबिकापुर,12 मार्च 2024 (घटती-घटना)। हत्या के मामले में रामानुजगंज जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। तबियत विगडऩे पर उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहर साय पिता फिरनु राम उम्र 55 वर्ष बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम सिविलदाग का रहने वाला था। वह हत्या के मामले में रामानुजगंज जेल में विधाराधीन बंदी था। 11 मार्च को उसकी तबियत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। रामानुजगंज जेल प्रशासन ने उसे पहले केन्द्रीय जेल अंबिकापुर भेजा। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur