अंबिकापुर,12 मार्च 2024 (घटती-घटना)। संयुक्त संचालक सरगुजा शिक्षा विभाग हेमंत उपाध्याय का तबादला कर एससीईआरटी में पदस्थ किया है। वहीं संजय गुप्ता अब हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। जारी आदेश में पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने संजय गुप्ता को डीईओ जशपुर से सरगुजा संयुक्त संचालक नियुक्त किया था। संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को दी गयी चुनौती पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालकों को पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार 11 मार्च को आदेश निकालकर हेमंत उपाध्याय को हटाते हुए रायपुर पदस्थ किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur