अंबिकापुर,12 मार्च 2024 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर के डीहाईपारा में 11 मार्च की रात को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंग में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजू यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 34 वर्ष जनकपुर थाना बैकुंठपुर का रहने साला था। वह 11 मार्च की रात को बाइक से कहीं जा रहा था। तभी डीहाईपारा बचरापोड़ी के पास एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur