अंबिकापुर,11 मार्च 2024 (घटती-घटना)। वसुधा महिला मंच द्वारा कल्याणपुर में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्रम्हाकुमारी प्रमुख विद्या दीदी व अधिवक्ता आशा जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं ने स्वागत गीत व कविता की प्रस्तुति दीं। विद्या बहन ने महिलाओं को छोटी-छोटी प्रेरणादायक काहानियों से अध्यात्म से जुडऩे और बड़ों के सम्मान के लिए लोगों को जागरुक किया। आशा जायसवल ने महिलाओं को मिलने वाले अधिकार के बारे में बताया। डॉ. पुष्पा सोनी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी एव स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। परियोजना अधिकारी सरिता ने महिला बालविकास की योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया। मंच की संयोजिका वन्दना दाा ने महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर चर्चा की तथा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। वसुधा मंच का आगामी कार्यक्रम 13 अप्रैल को चैत्र नवरात्र के पंचमी पर दुर्गा मंदिर में देवी जस गीत का आयोजन किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur