अंबिकापुर,11 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय समेत समस्त थाना-चौकी में लंबित समंस, जमानतीय वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु रविवार को अभियान चलाकर अधिक से अधिक समंस एवं वारंटों की तमिली की गई है। अभियान के तहत थाना कोतवाली द्वारा 4 स्थाई वारंट, 5 जमानतीय वारंट, 14 समंस, तमिल किया गया, थाना गांधीनगर द्वारा 24 जमानतीय वारंट एवं 26 समंस तमिल किया गया। थाना मणीपुर द्वारा 3 जमानतीय वारंट, 36 समंस, थाना लखनपुर द्वारा 2 गिरफ़्तारी वारंट 19 जमानतीय वारंट, 24 समंस, थाना लुन्ड्रा द्वारा 4 जमानतीय वारंट एवं 8 समंस, थाना उदयपुर द्वारा 8 जमानतीय वारंट एवं 23 समंस, थाना धौरपुर द्वारा 3 जमानतीय वारंट एवं 2 समंस, थाना बतौली 17 जमानतीय वारंट, 28 समंस, थाना सीतापुर द्वारा 20 जमानतीय वारंट एवं 30 समंस, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 6 जमानतीय वारंट एवं 9 समंस, थाना अजाक द्वारा 2 जमानतीय वारंट एवं 1 समंस, चौकी रघुनाथपुर द्वारा 6 जमानतीय वारंट एवं 14 समंस, चौकी कुन्नी द्वारा 5 समंस, चौकी केदमा द्वारा 3 समंस, चौकी केरजू द्वारा 2 जमानतीय वारंट एवं 1 समंस तामिल किया गया है। अभियान के तहत कुल 224 समंस, 119 जमानतीय वारंट, 2 गिरफ़्तारी वारंट एवं 4 स्थाई वारंट तमिल किया गया है। सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur