Breaking News

अंबिकापुर@मेला देखकर वापस लौट रही युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 10 मार्च 2024 (घटती-घटना)। 9 मार्च को एक युवती मेला देखकर वापस लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक युवती 9 मार्च को मेला देखने गई थी। वापस आने के दौरान अकेला पाकर संजय दास ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीडि़ता मामले की रिपोर्ट धौरपुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना धौरपुर से उप निरीक्षक रामनारायण पटेल, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply