अंबिकापुर,10 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रक्षित केंद्र स्थित सभाकक्ष में महिला जागरुकता सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान एसपी विजय अग्रवाल द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि सरगुजा पुलिस के प्रत्येक उपलçध में महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता रहती है। महिला पुलिस कर्मचारियों को दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। इस जिम्मेदारी के साथ हमारी महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रत्येक कार्रवाई में आगे रहतीं हैं। महिला विवेचकों द्वारा की गई कार्रवाई में दोषसिद्धि का प्रतिशत अधिक पाया जाता है। महिला जागृति के लिए कानून का सम्यक ज्ञान आवश्यक है। एसपी ने महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोत्साहित कर प्रत्येक थाना-चौकी में आने वाले पीडि़तों, फरयादियों की समस्या सुनकर उनकी निराकरण करने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एसपी द्वारा वर्ष भर बेहतर कार्य कर सरगुजा पुलिस को गौरवान्वित करने वाले महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया। वर्ष भर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, उप निरीक्षक रम्भा साहू, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक शोभा खन्ना, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक (एम) अंजू प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक (एम) नसीमा आरा, प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, ट्रैफिक शाखा से महिला आरक्षक अंजती, निमंजना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जयंती बड़ा, ऑपरेशन गुंज टीम सहित ताइमंडो टीम की बालिकाओं को प्रशस्ती पत्र और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक शैलेश तिवारी की पुत्री रंजना तिवारी द्वारा कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाकर सरगुजा पुलिस परिवार को गौरवान्वित किया गया है। पुलिस परिवार की बालिका को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समाज की ख्यातिलध समाज सेविकाओं का कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायधीश अमित जिंदल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या में पुलिस परिवार बच्चे, वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur