अम्बिकापुर, 09 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सडक¸ सुरक्षा अभियान अंतर्गत आमनागरिकों कों सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में अब तक कुल 720 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस हेतु बीटीआई ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीयन कराया गया, शिविर मे आमनागरिकों कों यातायात के नियमो एवं उनका पालन करने की समझाईश भी दी जा रही हैं। लर्निंग लाइसेंस हेतु शिविर का आयोजन 10 मार्च तक किया गया हैं, शिविर कल दिनांक कों सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि अधिक से अधिक संख्या मे शिविर मे शामिल होकर आयोजन का लाभ उठाये, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों के सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur