बलरामपुर, 08 मार्च 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पर तहसील के पास शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। ये दोनों बलरामपुर विकासखंड में जल जीवन मिशन में कार्य करते थे। महाशिवरात्रि पर दोनों अपने घर जा रहे थे। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
जानकारी के अनुसार दीपक यादव पिता शिव प्रसाद यादव (20), कपिल पाया पिता राम पाया (20) राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा का रहने वाले थे। दोनों बलरामपुर विकासखंड जल जीवन मिशन में कार्यरत थे। महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण दोनों शुक्रवार की सुबह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पर तहसील के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाकारी वाहन को जत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur