Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,08 मार्च 2024 (घटती-घटना)। 25 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग लडक¸ी को शादी का सांझा देकर बहला फुसलाकर बलात्कार किया था।
पुलिस के अनुसार ग्राम अजमनगर निवासी 25 वर्षीय बुधराम यादव एक नबालिग लडक¸ी को शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 से बलात्कार कर रहा था। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में 7 मार्च को दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह आरक्षक निर्मल साय,आलोक कुजूर शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply