उक्त कार्यक्रम पश्चात महाविद्यालय के छात्रा व एक महिला पत्रकार की जन्मदिन भी मनाई गई
राजपुर,06 मार्च 2024(घटती-घटना)। राजपुर महाविद्यालय में अध्यनरत एक छात्रा नित्या मिंज व महिला पत्रकार सोमलता वेक का भी जन्मदिन मनाया गया । इस तरह हरीतिमा पार्क जन्मदिन बनाने का दिन रहा जिससे वहां उल्लास का वातावरण बना रहा।
विदित हो की ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन पत्रकारों के संस्था के साथ-साथ एक समाजसेवी संस्था जिसका स्थापना दिवस 5 मार्च 2018 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा जी के स्थापना दिवस की नींव रखकर मनाया गया था जिसको लेकर एसोसिएशन से जुड़े मेंबरों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष वर्ष 5 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता है जिसको लेकर बीते 5 मार्च 2024 को बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के हरीतिमा पार्क में पत्रकार समाजसेवियों व कर्मचारी के उपस्थिति में छठवां स्थापना दिवस उल्लास के साथ प्रदेश छाीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष मुख्य अतिथि ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सुषमा भगत विशेष आमंत्रित सदस्य रीजनल इंचार्ज (मध्य भारत) सुदामा राजवाड़े छाीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक ठाकुर सीजी एमपी न्यूज़ के संपादक व राजपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी जी के उपस्थिति में जर्नलिज्म सेल के प्रदेश प्रभारी जंगली राम मरकाम संभाग अध्यक्ष दीनानाथ काशी व भारत वाणी नेशनल के पत्रकार उमेश सिंह के संयुक्त सौजन्य से हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में राजपुर महाविद्यालय केछात्र-छात्राएं के साथ-साथ पत्रकारों की उपस्थिति से छात्र-छात्राएं खुशी से अभिभूत थे। हरीतिमा पार्क में 5 मार्च 2024 मानो जन्मदिन जन्मदिन मनाने का ही दिन रहा।
ऑल मीडिया प्रेस के इस कार्यक्रम केअवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं सहित राजपुर कॉलेज के बच्चों ने मीडिया को समझने व सीखने का अवसर प्राप्त किया साथ ही स्थापना दिवस में संस्था से जुड़े कार्यकता के साथ प्रेस से जुड़े विभिन्न मीडिया कर्मी मीडिया व संपादक मौजूद रहे।
हर्ष की बात तो यह रही,इस अवसर पर स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के छाीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा भगत बधाई देते हुए, अपने उदबोधन में कहा की हमें मिलकर काम करना होगा। व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए,पत्रकारों की मौलिक व मूलभूत समस्या को लेकर शासन प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने की संस्थान की और से प्रतिबद्धता होगी।
वहीं संस्थान से जुड़े दो संस्थान कर्मियों का अभूत पूर्व जन्म दिवस संयोग था।जिसे आज बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमे नित्या मिंज व अन्य हमारे संस्था से जुड़े हुए साथी व सोमलता दोनों का जन्म दिवस संस्थान के तरफ से मनाया गया।
इस अवसर पर ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन छाीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा भगत सहित संस्था के राष्टीय कार्यकारणी सदस्य व रीजनल इंचार्ज मध्य भारत श्री सुदामा राजवाड़े जी,सहित राजपुर प्रेस क्लब के कोष।अध्यक्ष उमेश सिंह, राजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी, रायपुर प्रेस क्लब से अशोक ठाकुर,हरितीमा के प्रभारी सुशील कुमार ठाकुर , घटती घटना से अनिल मानिक पूरी, सोम लता, संस्था से पत्रकार के प्रदेश जर्नलिज्म प्रभारी जंगली राम मरकाम,,कैलाश राजवाड़े, सरगुजा संभाग अध्यक्ष दिनानाथ काशी, इनकी उपस्थिति गरिमा पुण रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur