अंबिकापुर, 06 मार्च 2024 (घटती-घटना)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवशंकर कीर्तन मण्डली, सहेली गली द्वारा महाशिवरात्री पर्व 2024 के अवसर पर भगवान शिव की ऐतिहासिक बारात धूमधाम से निकाले जानी की तैयार जोरों पर है। इस संदर्भ में समिति के सदस्यों एवं मोहल्लावासियों की बैठक 5 मार्च को मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी भगवान शिव की आकर्षक बारात एवं शोभायात्रा धूमधाम से 8 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से मां गौरी मंदिर, पुलिस लाईन अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेगी। बारात सहेली गली से प्रतापपुर नाका, साक्षरता मार्ग, जोड़ा पीपल, देव होटल, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए मां गौरी मंदिर, पुलिस लाईन अम्बिकापुर पहुंचेगी। उक्त बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष भोलानाथ विश्वकर्मा, संजय कुमार मिश्रा, विनोद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, संजू चौबे, राजगिर, हरगोबिंद, काशी, राजेन्द्र दुबे, रविन्द्र दुबे, बृजमोहन, पं. मुकेश तिवारी, मृत्युंजय, सिद्धार्थ, राहुल, अविनाश, बंटी आदि सदस्य एवं मुहल्लावासी सम्मिलित हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur