अंबिकापुर,06 मार्च 2024 (घटती-घटना)। दहेज प्रताडऩा के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति को लखनऊ गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थिया का विवाह वर्ष 2017 में हुसैनाबाद आजमगढ़ निवासी मो. साजिद से हुई थी। शादी के 1 वर्ष सब ठीक था। इस बीच 1 पुत्र भी इनका जन्म लिया। इस दौरान पति ने अपना एडमिशन कराने के लिए पत्नी से मायके 5 लाख रुपए मांगने को कहा। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रुपए देने से इंकार कर दिए। इस बात से नाराज होकर ससुरल पक्ष वालों ने महिला के साथ मारपीट व प्रताडऩा करने लगे। वर्ष 2022 में महिला व उसके बेटे को ससुरल वालों ने घर से निकाल दिया। पीडि़ता ाने मामले की रिपोर्ट महिला थाना अंबिकापुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराया पर निराकरण नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498(ए) तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति मो. साजिद को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में महिला थाना से सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, महिला प्रधान आरक्षक शोभा मिंज, प्रधान आरक्षक नेतराम, आरक्षक अरविन्द मिंज, सुभाष पैकरा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur