Breaking News

जशपुरनगर@मुख्यमंत्री श्री साय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

Share


जशपुरनगर,03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तपकरा में राष्ट्रीय जागरण अभियान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी से 3 मार्च तक गायत्री प्रज्ञापीठ तपकरा भंडारडीपा में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने यहां मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहुंचने पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव एवं कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत साय, सर्वश्री यश प्रताप सिंह देव, सुनील गुप्ता, शांति हरिद्वार से पधारे सर्वश्री बुद्धदेव वर्मा, नेतराम सिंह एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply