Breaking News

अंबिकापुर@सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की हुई मौत

Share

अंबिकापुर, 03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा में 1 मार्च की शाम को बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुलमनी बाई पति कलिन्दर उम्र 42 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम झारमुंड़ा की रहने वाली थी। वह 1 मार्च को पैदल मजदूर खोजने ग्राम अंकिरा गई थी। वापस आने के दौरान रास्ते में बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए करसाबहार अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 2 मार्च की शाम को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply