Breaking News

अंबिकापुर,@बाइक की टक्कर से मजदूर की हुई मौत

Share

अंबिकापुर,03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। ग्राम हर्रापारा में शनिवार की शाम को बाइक ने मजदूर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मजदूर व बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मजदूर की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर अस्पताल के पहुंचते ही मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनसुार मंगेश्वर दास उम्र 35 वर्ष गंगापुर लटोरी का रहने वाला है। वह मजदूरी का काम करता था। शनिवार की शाम को मजदूरी कर शाम को पैदल वापस घर लौट रहा था। तभी ग्राम हर्रापारा के पास बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में मजदूर व बाइक सवार युवक दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों मजदूर की स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर अस्पताल पहुंचते ही मजदूर की मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply