अम्बिकापुर, 02 मार्च 2024 (घटती-घटना)। कट्टे की नोक पर चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चालक का हाथ-पैर बांधकर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा और टपरकेला के बीच सडक¸ पर फेंक था। मारपीट से चालक को चोट आई है। घायल चालक को लखनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने स्कॉर्पियो को किराए पर लिया था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5-6 युवकों ने सीतापुर थाने के सामने से एक स्कॉर्पियो बुक किया था। बुकिंग की बातचीत सीतापुर निवासी चालक शहबान अली उम्र 30 वर्ष से हुई थी। भाड़ा तय होने पर चालक शबहान अली के साथ सभी स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डीडी 1836 से मैनपाट घुमने गए। यहां सभी अनमोल रिसार्ट में भोजन किया और चालक को भी खिलाया। घुमने के दौरान मैनपपट दलदली में युवको ने कट्टे की नोक पर चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसे नींद आने लगी। उल्टा पानी जाने वाले रास्ते में चालक के गले पर युवकों ने रस्सी डाल दी और खींचा तो हड़बड़ाकर चालक ने गाड़ी रोक दी। इस दौरान मौके पर मोटरसाइकिल में सवार होकर दो युवक और पहुंचे। एक युवक ने चालक के सिर पर कट्टे की बट से वार किया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे गाड़ी में डाल दिया। चालक को कजे में लेने के बाद उसी में से एक युवक ने स्कार्पियो चलाना शुरू किया। मैनपाट से दरिमा होते वाहन को बेलखरिखा की ओर ले गए। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा और टपरकेला के बीच पहुंचे और स्कार्पियो रोक कर चालक को सडक¸ पर फेंकर वाहन लेकर फरार हो गए।
बदहवास चालक ने किसी तरह अपने हाथ खोले और रिश्तेदार को फोन लगाया। सूचना पर डायल 112 वाहन की टीम मौके पर पहुंची और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। क्यों कि चालक के सिर पर गंभीर है। बताया जा रहा है कि मैनपाट थाना क्षेत्र में एक बाइक भी लावारिश मिली है इसका उपयोग आरोपितों द्वारा ही किए जाने का संदेह है। लखनपुर और सीतापुर पुलिस अलग-अलग जांच में जुटी हुई है। आरोपितों के पेशेवर लूटेरे होने की संभावना है। लूटी गई स्कार्पियो सेवानिवृा पुलिसकर्मी परिवार की बताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur