अंबिकापुर, 01 मार्च 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के पीपरसोत में 28 फरवारी की शाम को शराबी युवक ने पत्नी से विवाद करने के बाद 3 वर्षीय मासूम बेटे को जहर पीला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। दोनों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 29 फरवारी की शाम को मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार सोहन राम चेरवा बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरसोत का रहने वाला है। वह शराब पीने का आदि है। वह अक्सर शराब सेवन कर घर आकर पत्नी से विवाद करता था। 28 फरवारी की शाम को वह सोहन राम चेरवा शराब सेवार कर घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी सोहरी के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान वह मारने के लिए डंडा उठाया तो पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटी को गोद में लेकर भाग गई और पड़ोस के यहां चली गई। इस दौरान उसका तीन वर्षीय बेटा घर में ही छुट गया। इधर शराब के नशे में पति ने घर में रखे कीटनाशक सेवन कर लिया। इसके बाद अपने तीन वर्षीय मासूम बेटा सुशील उर्फ अंशु को भी पिला दिया। इधर पति द्वारा मारपीट किए जाने की डर से महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर पड़ोसी के घर में छुपी थी। उसे कुछ देर बाद पता चला की पति जहर सेवन कर लिया है और बेटे को भी पिला दिया है। इसके बाद वह दौडक¸र घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराई। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 29 फरवारी की शाम को मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं पति का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur