अंबिकापुर,01 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते देर शाम 2 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सम्पूर्ण शहर को 2 सेक्टरों में विभाजित कर कुल 10 स्थानों मे पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। पुलिस टीम चौपाटी, पंजाब गार्डन, साईं मंदिर तिराहा, बंगाली चौक, गांधी चौक, बिलासपुर चौक, भारत माता चौक, सदभावना चौक, देव होटल तिराहा, बस स्टैंड चौक पर पुलिस टीम शाम 6.30 बजे तैनात की गई थी। जो देर रात तक सभी स्थानों पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान चला। पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान तीन सवारी वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन एवं मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाने वालों पर सख्त से कार्रवाई की गई। इस दौरान 213 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 33 सौ रुपये समन शुल्क वसूले गए। पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान पश्चात शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। असामाजिक तत्वों को अनैतिक गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर सख्ती के साथ वैधानिक कार्रवाई किए जाने हिदायत दी गई है। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur