अंबिकापुर,29 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तीन सवारी व यातायात नियमों के पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान बुधवार को तीन सवारी 80 बाइक चालकों से 40 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 37 लोगों से 21 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। कल अभियान अंतर्गत कुल 117 प्रकरण दर्ज कर 61 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई, सरगुजा पुलिस द्वारा सडक¸ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के लगातार कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur