अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के कन्यापरिसर रोड स्थित बिशुनपुर तालाब में मंगलवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिलहाल शव को पहचान के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार कन्यापरिसर मार्ग स्थित बिशुनपुर तालाब में एक युवक की पानी में तैरती लाश देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्ती के लिए मरच्यूरी में रखवा कर परिजन का इंतजार कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur