अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सेवा किटी की आवश्यक बैठक अलंकार ग्रीन्स में शारदा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वन्दना दाा द्वारा विगत 4 वर्षों का आय व्यय की जानकारी दी गई। सेवा किटी द्वारा छोटी-छोटी बचत कर कई सेवा कार्य किए गए। संस्था द्वारा तीसरा वाटर कुलर गांधी चौक दुर्गा मंदिर में लगाया गया है। वहीं 10 मार्च को संस्था का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेवा किटी के स्मारिका का प्रकाशन एवं विमोचन किया जाएगा। बैठक में डॉ. पुष्पा सोनी, सन्तोष पांडेय, जया तिवारी, सरिता भाटिया, बलविन्दर टुटेजा, संजीता स्वर्णकार, नीलिमा गोयल, रश्मि गुप्ता, लिलि बसु, बानी मुखर्जी, अमित मिश्रा, स्मिता तिवारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur