अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग युवको की टोली गैंग बनाकर रोज वारदात दे रहे हैं। अमेरा खदान से संगठित गिरोह खुलेआम चोरी कर रही है। सूरजपुर जिले में मासूम रिशु का फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाती है। एक महीने तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अपराधियों को साा का राजनैतिक संरक्षण है। विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिल सिंह कर्नल,आशीष वर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह ,शिवेश सिंह बाबू, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, निक्की खान, आतिश शुक्ला,हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी राजा, शुभम जायसवाल,विकास केशरी, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, अंकित जायसवाल, अमित सिंह रिंकू, सतीष घोष, लक्की मथारू, राजा धंजल, रोशन कन्नौजिया, मोंटी सिंह, आशीष शील, केदार यादव, जीशान रजा अभिषेक सोनी, ऋ षि राज, करण,पवन ,गौतम, मन्नू चौधरी, शशि शर्मा मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur