पुलिस ने पति, सास-ससुर व जेठ को किया गिरफ्तार
अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। दहेज प्रार्थना से परेशान होकर नव विवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व जेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम आरा निवासी अदुल रउत की पुत्री रुखसाना खातून (26) का विवाह वर्ष 2023 में अंबिकापुर के गोधनपुर निवासी मो.राशिद से हुआ था। 11 दिसंबर 2023 को रुखसाना ने अपने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद नव विवाहिता के मायके वालों ने पति, सास-ससुर व जेठ पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया था। गांधीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना में प्रताडऩा का मामला पाए जाने पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी मृतका के पति राशिद अंसारी (28), सास नशिदा परवीन (50) ससुर शमीम इकबाल (59) एवं जेठ मनऊव्वर (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 306, 498 (ए), 34 के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक पवन यादव, अनिल पैकरा, रामकेश्वर सिंह, केशर सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur