Breaking News

अंबिकापुर@बाइक से गिरकर जख्मी महिला की मौत

Share

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। बाइक से गिरकर एक वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनकेल पति जगदेव राम उम्र 65 वर्ष ग्राम बरैली थाना करंजी की रहने वाली थी। वह रविवार को अपने भतीजा अजय देवांगन के साथ बाइक से ग्राम सोनपुर से अपने घर जा रही थी। भी रास्ते में वह बाइक से नीचे गिर गई थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply