अंबिकापुर, 26 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर में रविवार की रात घरेलु विवाद पर पति ने पत्नी को मार दिया था। इससे नाराज पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की पहले बेदम पिटाई की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अनूप सिंह पिता शिवमंगल ङ्क्षसह उम्र 36 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर का रहने वाला था। इसकी सास श्याम बाई पिछले डेढ़ साल से बेटी दाबाद के साथ ही रह रही थी। रविवार की रात को घरेलु विवाद पर गुस्से में अनूप ने पत्नी आरती को मामूली मारपीट किया था। इससे पत्नी काफी नाराज हो गई। वह गुस्से में अपनी मां श्याम बाई के साथ मिलकर अपने पति की लात मुक्के से बेदम पिटाई की। इसके बाद भी जी नहीं भरा तो मां-बेटी ने उसका गला दबा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अनूप का भाई अकील मौके पर पहुंचा और अपने भाई को छुड़ाकर गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई अकील ङ्क्षसह ने घटना की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी 24 वर्षीय आरती सिंह निवासी केशवपुर व सास श्याम बाई उम्र 45 वर्ष निवासी बिश्रामपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur