संभाग स्तरीय फोल्डस्कोप कार्यशाला हुआ सम्पन्न
अंबिकापुर, 25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा जिला सरगुजा द्वारा लाइवलीवुड कॉलेज में संभाग स्तरीय फोल्डस्कोप कार्यशाला का आयोजन टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस ( टीआईएसएस) मुंबई के सहयोग से किया गया। इस कार्यशाला के लिए संभाग स्तर से 67 विज्ञान शिक्षकों का चयन किया गया था। कार्यशाला में मुख्यतः फोल्डस्कोप जो की विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग होने वाले माइक्रोस्कोप का एक अच्छा विकल्प है, का विस्तृत ज्ञान व बनाना सिखाया गया। जो की छात्रों के लिए लाभदायक होगा। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के कोर्स पर क्रेडिट प्राप्त करने पर सभी को सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। कार्यशाला में जिला मिशन समन्वयक रविशंकर तिवारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को बताया की छात्रों में वैज्ञानिक सोच का विकास जीवन को नई दिशा देता है तथा सस्ते वैज्ञानिक उपकरण उनमे विज्ञान में शोध करने के लिए वैज्ञानिक रूचि जगाएंगे। यदि हर बच्चे के पास ऐसा सूक्ष्मदर्शी हो तो विज्ञान का अध्ययन प्रयोगशाला तक सिमित न होकर हमारी नियमित दिनचर्या में शामिल होगा और निश्चित रूप से विज्ञान शिक्षा की ओर छात्र आकर्षित होंगे। इन प्रशिक्षणार्थियों को विकासखंड स्तर पर विज्ञान शिक्षकों को इस कार्यशाला की जानकारी देने हेतु बताया गया। ताकि सभी स्कूलों में इसका नियमित उपयोग किया जा सके। कार्यशाला में टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई से संजीव सिंह, डॉ. रफीक शेख, अविनाश सिंह सहा परियोजना समन्वयक दीपमाला सिंह उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur