Breaking News

अंबिकापुर@वन टाइम रिलैक्सेशन के साथ व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति को लेकर हुई चर्चा

Share


अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। संघ के प्रदेशा उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह और प्रदेश संगठन सचिव कमल निकुंज के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर में जिला ईकाई का बैठक आयोजित किया गया। जिले के सभी पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में छाीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने एवं वन टाइम रिलैक्सेशन देते हुए व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने की मांग रखी गई। विकासखंड में विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी का पद सृजित करने संचनालय द्वारा वरिष्ठता सूची में सुधार आदि विषयों पर चर्चा किया गया। वहीं मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाले महासम्मेलन में सभी व्यायाम शिक्षकों की सत सत प्रतिसत उपस्थिति आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही सरगुजा जिला ईकाई का कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संघ के संयोजक बने एसके सिसाद्री, विकास सिंह, देव लक्ष्मी और प्रकाश तिग्गा, संगठन सचिव – दीपक टोप्पो व डॉ. प्रमोद कुमार यादव, सह संगठन सचिव – मृगांक साहू व थियोडोर तिर्की कार्यकारिणी अध्यक्ष – एडी दिवान, सरगुजा जिला ईकाई अध्यक्ष – शौभिक दासगुप्ता, उपाध्यक्ष – अवन्तिका सिंह व ब्रिजिट कुजूर, सचिव – फ्रांसिस कुजूर, कोषाध्यक्ष – अनुज तिग्गा,सह – कोषाध्यक्ष – तौसीफ खान सह सचिव – उमेश तिर्की व हरदीप एक्का मिडीया प्रभारी – पवनीत गील व रविशंकर भगत। इसके अलावा सरगुजा ईकाई का महिला विंग के अध्यक्ष – लिली ग्रेस सचिव – प्रणीता कुजूर, कोषाध्यक्ष – सीमा रोशनी तिग्गा, सह कोषाध्यक्ष – दीपशिखा बेक चुने गए। साथ ही लॉक स्तर पर कार्यकारिणी बनाया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply