Breaking News

अंबिकापुर@नौकरी लगवा देने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 24 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगी किए जाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार विनोद गुप्ता शहर के मिशन चौक केदारपुर का रहने वाला है। यह अपनी बेटी का नौकरी लगवाना चाह रहा था। इसकी पूर्व से संजय गुप्ता व किशोर गुप्ता से थी। इन दोनों ने विनोद गुप्ता को उसकी बेटी की नौकरी लगवा देने की बात कही थी। इसके लिए दोनों ने विनोद गुप्ता से जुलाई 2013 में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 10 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगवाया और न ही रुपए वापस किए। परेशान होकर विनोद गुप्ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संजय गुप्ता एवं किशोर गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने नौकरी के नाम पर विनोद गुप्ता से 10 लाख रुपए ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी जेन बेकरी गली मिशन चौक केदारपुर व किशोर गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी सुनसुनिया रोड बागबहरा जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर जेल दखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply