केक काट कर स्कूल प्रबंधन के साथ बच्चों ने भोजन किया।
अंबिकापुर, 22 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर कन्या परिसर रोड स्थित नई दिशा स्कूल में केक कटे एवं भोजन का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रबंधन टीम, शिक्षक, शिक्षिका के साथ बच्चों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छायाचित्र के सामने केक काटे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई प्रेषित किया।
शुभकामना एवं बधाई स्वरूप बच्चों ने सामूहिक गायन के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल टीम और उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ भोजन किया और खुशियां मनाई।
इस अवसर पर क्लब फाउंडर प्रीत बाबरा ने कहा कि बच्चों के साथ भोजन का उद्देश्य अपनेपन की भावना का विकास,भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोफिया फिरदोसी, सचिव अनुराधा तिवारी, तन्नुदीप बाबरा, रमिंद्र बाबरा, गिनी बक्शी, नसरीन सिद्धकी, संजू सोनी, मीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur