Breaking News

अंबिकापुर,@दहेज प्रताडऩा से परेशान महिला ने कर ली थी आत्महत्या,पति,ससुर व सास गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 21 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। कुन्नी चौकी पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमदरा निवासी रूमा यादव पति नागेन्द्र यादव 1 अक्टूबर 2023 को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की रिपोर्ट मृतका के ससुर गुलाब यादव ने गुन्नी चौकी में दर्ज कराई थी। ससुर ने पुलिस को बताया था कि मृतका घटना दिवस मायके मैनपाट जाने के लिए बोल रही थी। मना करने पर गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को बयान लिया। बयान में मायके पक्ष ने पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया था। मामले में मृतका के ससुराल पक्ष की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज कर आरोपी पति नागेन्द्र यादव उम्र 23 वर्ष, ससुर गुलाब यादव उम्र 42 वर्ष व सांस आरती यादव उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply