Breaking News

धौरपुर@प्रेमिका ने दुनिया से ही कह दिया अलविदामेला नहीं ले जाने पर प्रेमी से हुआ विवाद

Share


धौरपुर,20 फरवरी 2024 (घटती-घटना)।ग्राम चन्देस्वरपुर में प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने मेला नहीं ले जाने को लेकर विवाद कर फांसी में झूल कर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार जिला बलरामपुर ग्राम बादा क्षेत्र की निवासी युवती ग्राम चन्देस्वर पुर निवासी दिनेश उम्र 27 वर्ष से प्रेम करती थी । बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दिन मे 2 बजे दिनेश को फोन कर चार पारा में मेला दिखाने ले जाने को युवती ने बुलाया , जिसे टाल कर अगले दिन आने को कहा। दूसरे दिन 19 फरवरी को शाम युवती ग्राम चन्देस्वर पुर पहुच कर दिनेश से विवाद करने लगी. जिस पर दिनेश ने युवती के भाई को बताया एवं उसे घर लौट जाने को कहा, परंतु युवती, वही आम के पेड़ पर फांसी लगाने की कोसिस की जिसे लड़के ने किसी तरह रोक दिया । रात 10 बजे लगभग युवती अपने आप को दिनेश से छुड़ा कर भाग गई। सुबह युवती का शव दिनेश के घर से 100 मीटर दूर कटहल के पेड़ पर फांसी पर झूलते पाया गया । जिस पर पुलिस थाना धौरपुर में सूचना दिया । पुलिस मौके पर जा कर पंचनामा कर पी एम के लिए भेज दिया है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्यवाही करेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply