अंबिकापुर,20 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर चोरी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के अनुसार सौरभ मंडल गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर का रहने वाला है। वह एलटी फाइनेंस कंपनी में रेपो एजेंट का कार्य करता है। चांची, बघिमा निवासी नरेश टोप्पो ने एलटी कंपनी से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। किस्त न पटा पाने पर 8 फरवारी को कंपनी के रेपो एजेंट सौरभ ने टै्रक्टर क्रमांक सीजी 30 एफ 2648 को अपने कजे में लेकर कंपनी के यार्ड में जमा करने हेतु अम्बिकापुर ले आया। जहां देर रात होने से यार्ड बंद हो जाने पर वह उक्त ट्रैक्टर को अपने मकान के सामने खड़ा किया था। वहीं इसके घर में अंकित उर्फ संतोष यादव नामक व्यक्ति पिछले 1 साल से किराए में रहता था। जो अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त ट्रैक्टर को चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट सौरभ ने गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 150 स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने पर आरोपी लुण्ड्रा निवासी संतोष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी अंकित उर्फ संतोष यादव, जयनारायण यादव उर्फ बंगाली, महेश यादव, महेदश नगेशिया, इश्वर दास सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur