Breaking News

अंबिकापुर,@कानून व्यवस्था हेतु कराया गया बलवा ड्रील का अभ्यास

Share

अंबिकापुर,20 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जनरल परेड के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार ने रक्षित केन्द्र में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों में बेहतर अनुशासन एवं जिले में कानून व्यवस्था नियंत्रण हेतु बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। जिले में कानून व्यवस्था के दौरान आक्रामक भीड़ पर बेहतर नियंत्रण एवं आवश्यकतानुसार तितर-बितर किए जाने हेतु आवश्यक उपकरण एवं आयुधो के उपयोग की जानकारी भी दी गई। रक्षित केन्द्र में जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस कार्यालय, यातायात, एवं डॉग स्कॉड द्वारा परेड किया गया। जहां 131 की संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्तिथ रहे। ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनका टर्न-आउट, परेड एवं बलवा ड्रील के अभ्यास में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा उन्हें उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उचित इनाम भी दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply