अंबिकापुर,20 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित मणिपुर थाना के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन नबालिग सहित 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन नाबालिगों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शहर के घुटरापारा निवासी आकाश जायसवाल, चांदनी चौक निवासी जयकृष्ण आर्य व मायापुर निवासी मोहित गुप्ता बाइक क्रमांक सीजी 15 डीआर 1342 से सांड़बार बैरियर की ओर काफी तेज गति से जा रहे थे। वहीं विपरित दिशा से बाइक क्रमांक सीजी 15 ईबी 5510 से महेश्वर सिंह पैकरा पिता बलभद्र सिंह उम्र 32 वर्ष व अयोध्या राम पिता स्व मकुन्द राम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अनंतपुर थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर काफी तेज गति से सांड़बार की ओर से बिलासपुर चौक की ओर आ रहे थे। तभी मणिपुर थाना के समीप पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। गति काफी तेज होने के कारण दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार कुल 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद महेश्वर ङ्क्षसह व अयोध्या राम की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में आकाश जायसवाल, जयकृष्ण आर्य व मोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur